February 18, 2026

सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा मुख्यमंत्री का जन्मदिवस: शिव

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि इस मौके पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 10 बजे पांच मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद 11 बजे रुद्रपुर ब्लॉक के समीप विराट आर्य द्वारा संचालित गो सेवा संस्थान में विधायक शिव अरोरा गौ सेवा करेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। विधायक अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए अनेक दूरगामी व सख्त निर्णय लिए हैं, जिससे उत्तराखंड को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व ने युवाओं और प्रदेशवासियों को नई ऊर्जा दी है। अरोरा ने आमजन से अपील की कि वे सेवा कार्यों में शामिल होकर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *