दर्जा राज्य मंत्री रामपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करें, जनसंपर्क बढ़ाएं
खटीमा लोकपथ संदेश ब्यूरो
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए दर्जा राज्य मंत्री एवं खटीमा विधानसभा प्रभारी रामपाल ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर की तैयारियां और चुनाव रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।चुनावी तैयारियों पर जोर
रामपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, जनसंपर्क बढ़ाना और पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय भूमिका निभाना जरूरी है। उन्होंने पार्टी की नीतियों तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी।उन्होंने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकता और जनता से निरंतर संवाद ही किसी भी संगठन की असली ताकत है। संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। विधानसभा विस्तारक के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर दर्जा मंत्री मोहनी पोखरिया, नगर पालिका अध्यक्ष रामू जोशी, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा पालक अमित पांडेय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शशांक वर्मा, जीवन धामी, भुवन चंद भट्ट, प्रमोद गढ़कोटी, हेमा जोशी, प्रकाश शर्मा, नवल वाल्मीकि सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।