February 7, 2026

12 साल से फरार 10 हजार का ईनामी लगा पुलिस के हाथ, जानिए कहां-कैसे हुई गिरफ्तारी

Spread the love

रुद्रपुर। पिछले 12 सालों से फरार चल रहा हत्या के दोषी ईनामी बदमाश को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। एसओ केसी आर्या ने बताया कि वर्ष 1995 जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी ग्राम बिचई ने गांव के ही मक्ख सिंह पुत्र चरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। न्यायालय ने जरनैल सिंह को दोषी करार दिया था। बाद में जरनैल सिंह हाईकोर्ट से जमानत पर था। हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी थी।
इसके बाद जरनैल सिंह परिवार सिंह क्षेत्र में गायब था। फरार होने पर पुलिस ने जरनैल सिंह पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुखविर की सूचना पर अभोर, फाज्जिलका पंजाब से गिरफ्तार किया। टीम में एसओ केसी आर्या, एसआई जावेद मलिक, आसिफ हुसैन, नवनीत कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed