फेसबुक पर सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट, परिजनों पर होगी कार्रवाई

खबरें शेयर करें

पंतनगर। सोशल मीडिया पर बच्चों की लापरवाही किस तरह परिजनों पर भारी पड़ सकती है, इसकी मिसाल सोमवार को नगला क्षेत्र में देखने को मिली। यहां समुदाय विशेष के एक नाबालिग बच्चे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक एडिटेड फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। भाजपा पंतनगर मीडिया प्रभारी विक्रांत सिंह चौहान ने एसएसपी, एसडीएम किच्छा और पुलिस को टैग कर बच्चे की पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधि क्षेत्रीय सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बच्चे को नगला से उठाकर थाने ले आई। हालांकि, अपनी गलती का अहसास होते ही नाबालिग ने फेसबुक से फोटो डिलीट कर दी। एसएचओ पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि बच्चा नाबालिग है, इसलिए उस पर सीधी कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन पुलिस एक्ट के तहत उसके परिजनों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *